पंजाब में आप की सरकार बनते ही फिर उठा SYL का मुद्दा, हरियाणा के सीएम ने कही ये बात

चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को जनता ने धीरे नकार दिया है और भाजपा ताकतवर पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित में कार्य करती है, इसलिए जनता इसको सर्वोपरि मान रही है। मुख्यमंत्री उनके निवास पर भाजपा की चार राज्यों में हुई जीत की खुशी पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जाता है जिन्होंने कड़ी मेहनत से प्रचार अभियान चलाया। उनका सम्मान करते हुए जनता ने भाजपा की नीतियों में व्यक्त विश्वास किया और प्रचंड बहुमत दिया।
पंजाब में पानी देने वाली और दिल्ली में पानी लेने वाली आप की सरकार
एक अन्य जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में एसवाईएल का पानी लेने के लिए विषय आएगा। पंजाब में एक और पानी देने वाली और दूसरी ओर दिल्ली में पानी लेने वाली आप पार्टी की सरकार है। देखते हैं इसमें कैसा रोल रहता है। उन्होंने कहा कि पड़ौसी के नाते विकास की बात आती है तो आपसी सहयोग और समर्थन एक दूसरे को मिलता रहेगा। इसलिए पड़ौसी का धर्म सभी को निभाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनावों में जनता ने उत्तर प्रदेश, उतराखण्ड, गोवा, मणिपुर में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाई है। इन राज्यों में पहले भी भाजपा सत्ता में थी। पंजाब में भाजपा पहले सत्ता में नही रही और अबकी बार भाजपा ने 75 सीटों पर चुनाव लड़ा। हरियाणा में भी 2000 में अकेले चुनाव लड़ा और 2014 में इसका परिणाम मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कार्यकर्ताओं को स्पोर्ट करके आगे बढाएंगे।
आप पार्टी की मुफ्त में देने की विचारधारा देशहित में नहीं
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के विकल्प में रूप में उभर रही है, ऐसा उदाहरण कहीं नहीं मिलता है। आप पार्टी की मुफ्त में देने की विचारधारा देशहित में नहीं है। यह फ्री में बांटकर जनता को नकारा बना रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने पैरो में खड़ा करने और खुशहाल बनाने के लिए कार्य करना ही देशहित में है। जनता इसे समझती है। इसलिए विगत में हरियाणा में आप पार्टी को समर्थन नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के अलग आर्थिक हालात हैं। दिल्ली में अधिकांश निम्न वर्ग और उच्च वर्ग के लोग रहते हैं। आय भी अधिक होती है और खर्च कम होता है, वहां पैसा बांटने के काम आ गया। पंजाब की आर्थिक स्थिति पहले से ही संकट में है। उन्होंने कहा कि पैसा बांटने के लिए, कहीं से लाना भी पड़ता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS