गीता पुस्तक मेला में उत्कृष्ट कार्य करने पर तरुण सहगल को किया सम्मानित

गीता पुस्तक मेला में उत्कृष्ट कार्य करने पर तरुण सहगल को किया सम्मानित
X
तरुण सहगल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करना अकादमी का सराहनीय कदम है, इससे न केवल आमजन में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि साथ ही प्रतिभाओं को मंच देने से उनकी प्रतिभाओं में निखार भी आता है।

कुरुक्षेत्र। हरियाणा ग्रन्थ अकादमी द्वारा पिछले कई महीनों से अध्ययनशीलता जन चेतना अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कूल और कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र के उड़ान डी रॉक ग्रुप के मुख्य निदेशक तरुण सहगल ने इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग किया। इसके साथ-साथ हरियाणा ग्रन्थ अकादमी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के अवसर पर गीता पुस्तक मेला 2022 का आयोजन 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक किया गया। पुस्तक मेला संयोजक आशुतोष कौशल के संयोजन में उडान डी रॉक ग्रुप के मुख्य निदेशक तरुण सहगल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में मंच संचालन करने के साथ ही भजन और गीतों की गायन प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

पुस्तक मेला संयोजक आशुतोष कौशल ने कहा कि हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान द्वारा उडान डी रॉक ग्रुप के निदेशक तरुण सहगल के इस अनुकरणीय कार्य के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तरुण सहगल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करना अकादमी का सराहनीय कदम है, इससे न केवल आमजन में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि साथ ही प्रतिभाओं को मंच देने से उनकी प्रतिभाओं में निखार भी आता है।

उन्हें मिले इस सम्मान के लिए उन्होंने हरियाणा ग्रन्थ अकादमी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार मनोहर लाल, अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान एवं गीता पुस्तक मेला 2022 के संयोजक आशुतोष कौशल का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद किया। इस मौके पर स्वामी हरिओम दास, डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा, डॉ. सीडीएस कौशल, डॉ. जय भगवान सिंगला, डॉ. ममता सूद, वरिष्ठ शिक्षाविद बीडी गाबा, कवियत्री शिखा राणा और हिमांशु आदि मौजूद रहे।

Tags

Next Story