मुझे पति के सितम बचाओ...शिक्षिका ने लगाया आरोप, बेल्ट से पीटता है पति

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी
एक स्कूल शिक्षिका ने सिटी पुलिस को दर्ज शिकायत में अपने पति पर जुल्म की इंतहा करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने पति के खिलाफ दूसरी बार एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पति ने गैस सिलेंडर लीक करके घर को आग लगाने का प्रयास भी किया। घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।
पुलिस को दर्ज शिकायत में शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उसका पति अनिल उसे वर्षों से टार्चर कर रहा है। वह उसे बेल्ट से अमानवीय तरीके से पीटता है। उसके खिलाफ वह पहले भी केस दर्ज करवा चुकी है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। उसने आरोप लगाया कि गत 2 अगस्त को पति ने उस पर कुर्सी से हमला कर दिया, जिससे उसका दाहिना हाथ फे्रक्चर हो गया। वह आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। महिला ने बताया कि 3 अगस्त को वह कोर्ट में तलाक का केस डालने गई थी।
उसके बाद उसने एक बार फिर मारपीट करते हुए धमकी दी। शिक्षिका का आरोप है कि उसके पति ने 4 अगस्त को घर का सिलेंडर लीक कर दिया। उसकी बेटी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो अनिल वहां से फरार हो गया। उसका पति अब उसे धमकी दे रहा है कि वह उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़कर जाए। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद फरार पति की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS