Teacher Recruitment : हरियाणा में होगी 3863 PGT शिक्षकों की भर्ती, HPSC ने मांगे आवेदन, देखें डिटेल

हरियाणा में शिक्षक भर्ती ( Teacher Bharti ) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही 3863 पीजीटी शिक्षकों ( Post Graduate Teacher ) की भर्ती की जाएगी। इसके लिए हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ( Haryana Public Service Commission ) ने पीजीटी टीचर की भर्तियां निकाली हैं। विभिन्न विषयों की 3863 पोस्ट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस पदों का 19 नवंबर को पब्लिकेशन किया जाएगा। 21 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 12 दिसंबर को ऑनलाइन आवेदन बंद कर हो जाएंगे।
किस विषय के लिए कितनी पोस्ट
कुल 3863 टीचर पदों के लिए अलग-अलग विषयों के लिए संख्या निर्धारित की गई है। इनमें कॉमर्स के लिए 180, कंप्यूटर साइंस के लिए 1633, फाइन आर्ट के लिए 580, हिस्ट्री के लिए 220, मैथमेटिक्स के लिए 250, म्यूजिक के लिए 80, फिजिकल एजुकेशन के लिए 680, पोलिटिकल साइंस विषय के लिए 240 पद शामिल हैं।
सामान्य वर्ग के लिए 2125 पद
पीजीटी टीचर के लिए निकाली पोस्ट में 2125 पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एससी के 773, बीसी-A के लिए 386, बीसी-B के लिए 193, ईडब्लूएस के लिए 386 पद निर्धारित किए गए हैं। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सचिव की ओर से ऑर्डर जारी किए गए हैं।
वेतन - इन पदों के लिए सैलरी स्ट्रक्चर निर्धारित किया गया है। FPL-8 के तहत 47,600 से 1,51,100 रुपया निर्धारित किया गया है। इसके अलावा हर विषय के लिए अलग अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी के 3863 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए।#Haryana #DIPRHaryana #PGT pic.twitter.com/AOt05IMBnv
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 18, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS