हर दिन अध्यापक करवाएंगे नई-नई गतिविधियां : राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पठन कौशल में होगा सुधार

हर दिन अध्यापक करवाएंगे नई-नई गतिविधियां : राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पठन कौशल में होगा सुधार
X
अधिकारियों ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि इन गतिविधियों में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सकें । रीडिंग प्रमोशन माह के तहत आयु एवं कक्षा के अनुसार ही किताबों का चयन किया जाएगा।

जींद। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पठन कौशल में सुधार लाने के लिए रीडिंग प्रमोशन माह का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने अधिकारियों को एक सप्ताह तक स्कूलों में रिडिंग गतिविधियां करवाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य यह रहेगा कि स्कूलों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के पठन रुचि बढ़ाई जा सके। अधिकारियों ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि इन गतिविधियों में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सकें। रीडिंग प्रमोशन माह के तहत आयु एवं कक्षा के अनुसार ही किताबों का चयन किया जाएगा। छह चयनित विद्यार्थी अपनी बारी अनुसार पुस्तकालय व कक्षा की व्यवस्था संभालेेंगे। कक्षा में स्थान की उपब्धता के अनुसार रीडिंग कॉर्नर की व्यवस्था की जाएगी। इसका संचालन भी विद्यार्थी ही करेंगे।

पहले दिन अध्यापक की तरफ से विद्यार्थियों को कहानी सुनाई जाएगी। दूसरे दिन कहानी को जोड़ों व समूह में पठन करवाया जाएगा। तीसरे दिन चित्र आधारित कहानी का निर्माण करना होगा व अपने अनुभव सुनाने व लिखने होंगे। चौथे दिन संवाद बोलना, मनपसंद पात्र का अभिनय व कहानी मंचन किया जाएगा। पांचवें दिन दिए गए शब्द की कहानी पूरी करनी होगी व चित्र आधारित चर्चा या अनुभव वर्णन करना होगा। छठे दिन पाठन मेला लगाया जाएगा।

स्कूल मुखियाओं को निर्देश

प्रत्येक सरकारी स्कूल में एक पठन क्लब की स्थापना करनी होगी। कक्षा छठी से आठवीं व 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उनकी आयु व स्तर अनुसार एक निश्चित कक्षा से पढ़ने के लिए पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना होगा। विद्यालयों में पठन कौशल को विकसित करने के लिए एसएमसी व पीटीएम के सहयोग से सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। विद्यालयों के आसपास के क्षेत्रों से प्रभावी वक्ताओं को आमंत्रित करना होगा। रीडिंग प्रमोशन सप्ताह अपनी सुविधानुसार किन्ही दो कक्षाओं में करवाया जाएगा। पुस्तकालय में पुस्तकों को कक्षा छठी से आठवीं व 9वीं से 12वीं के स्तर और विषय वस्तु के अनुसार लगातार सभी विद्यार्थियों को पुस्तकों से परिचित करवाएंगे।

रीडिंग सप्ताह कैलेंडर जारी किया गया

समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के एपीसी अजीत लाठर ने बताया कि राजकीय स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विभाग की ओर से रीडिंग सप्ताह कैलेंडर भी जारी किया गया है। इसके तहत अध्यापकों को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवानी होगीए जिससे विद्यार्थियों में पठन कौशल बढ़ाया जाएगा। विद्यार्थियों में पठन कौशल को बढ़ाने के लिए रीडिंग प्रमोशन माह की शुरुआत की जाएगी।

Tags

Next Story