किशोरी के आधार कार्ड से छेड़छाड़, उम्र बढ़वाकर आर्य समाज मंदिर में रचाया विवाह, जानें फिर क्या हुआ

किशोरी के आधार कार्ड से छेड़छाड़, उम्र बढ़वाकर आर्य समाज मंदिर में रचाया विवाह, जानें फिर क्या हुआ
X
प्रेम विवाह (Love marriage) करने के बाद पुलिस प्रोटक्शन के लिए अर्जी लगा दी। जिस पर लड़की पक्ष को कोर्ट में बुलाया गया तो उन्होंने लड़की के नाबालिग होने की बात कही। कोर्ट ने पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि युवक ने आधार कार्ड में लड़की की आयु दो वर्ष अधिक बढ़वाकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया और शादी की हैं। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ बहकाकर ले जाने, दुष्कर्म व धोखाधड़ी की धाराएं भी जोड़ दी है।

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत

शहर थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण (Teenager kidnapped) करने के मामले में जांच के दौरान खुलासा हुआ है किशोरी को बहलाकर ले जाने के बाद उससे आर्य समाज मंदिर (Arya Samaj Temple) दिल्ली में शादी की गई है। आरोपित युवक ने इसके लिए धोखाधड़ी से उसका बालिग होने का आधार कार्ड (Aadhar Card) भी बनवा लिया था। आरोपित व लड़की ने कोर्ट में प्रोटक्शन मांगी तो परिजनों ने नाबालिग होने के सबूत पेश कर दिए। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामले में अन्य धाराएं जोड़ी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा हैं।

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी 17 साल की बेटी शहर थाना क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने आई थी वह 13 अक्टूबर से लापता है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी बीच व्यक्ति की बेटी व राई थाना क्षेत्र के गांव के युवक ने आर्य समाज मंदिर दिल्ली में प्रेम विवाह करने के बाद पुलिस प्रोटक्शन के लिए अर्जी लगा दी। जिस पर लड़की पक्ष को कोर्ट में बुलाया गया तो उन्होंने लड़की के नाबालिग होने की बात कही। कोर्ट ने पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि युवक ने आधार कार्ड में लड़की की आयु दो वर्ष अधिक बढ़वाकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया और शादी की हैं। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ बहकाकर ले जाने, दुष्कर्म व धोखाधड़ी की धाराएं भी जोड़ दी है। वहीं लड़की ने परिजनों संग जाने से मना कर दिया है। उसे राई क्षेत्र स्थित एक संस्था में रखा गया है।

फेसबुक पर हुई आरोपित से पहचान

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक व किशोरी की पहचान फेसबुक भी हुई थी। किशोरी सोनीपत पढ़ने के लिए आती है। जिससे उनकी दोस्ती बढ़ गई। बाद में लड़की आरोपित के साथ चली गई और उससे प्रेम विवाह कर लिया। हालांकि नाबालिग होने के चलते वह पकड़े गए।

किशोरी के आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर उसे बालिग दिखाकर शादी करने के आरोप की शिकायत मिली हैं। इस संबंध में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपित को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा हैं। रिमांड अवधि के दौरान वारदात में शामिल अन्य की संलिप्तता की जांच की जा रही हैं। उषा रानी, जांच अधिकारी, शहर थाना।

Tags

Next Story