ट्रैक्टर के नीचे दबने से किशोर की मौत

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़। बीती रात को गांव मांडोठी के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार एक किशोर की मौत (death) हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार गांव खरहर के निवासी चार लड़के मंगलवार की देर शाम बहादुरगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। विकास ट्रैक्टर चला रहा था तो संदीप, विजय और नितिन बैठे हुए थे। जब मांडोठी के नजदीक पहुंचे तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और सड़क किनारे संतर में गिर गया।
इत्तफाक से करीब 17 वर्षीय नितिन ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसे गंभीर चोट आई। अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी से पुलिस अस्पताल गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। ट्रैक्टर में सवार युवकों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि विकास बेढंगे तरीके से वाहन चला रहा था। बार-बार समझाने पर भी नहीं माना। जिस वजह से यह हादसा हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS