5 साल बाद ली सुध : 2017 में लापता हुआ था किशोर, तलाश में अब रेवाड़ी पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी
करीब 5 वर्ष पूर्व दुकानदार से झगड़ा करने के बाद गायब हुए पश्चिम बंगाल के एक लड़के की तलाश में वहां की पुलिस शुक्रवार को रेवाड़ी पहुंची। पुलिस ने स्थानीय पुलिस से लड़के की खोजबीन के लिए बातचीत की। बाद में पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर गुमशुदा की तलाश के इस्तहार भी लगाए। लड़के के लापता होने के बाद रेवाड़ी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था, जिस कारण परिजनों ने पश्चिम बंगाल के थाना जैयपुर में केस दर्ज कराया था।
पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में 15 वर्षीय प्रसन्नजीत मंडल रेवाड़ी में आया था। वह बारा हजारी में एक स्वर्णकार की दुकान पर काम करता था। बताया गया है कि एक दिन दुकानदार से झगड़ा होने के बाद प्रसन्नजीत दुकान छोड़कर चला गया। इसके बाद वह न तो अपने कमरे पर लौटा और न ही अपने गांव। उसके परिजनों ने काफी तलाश की, परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका था। परिजनों ने पश्चिम बंगाल पुलिस को बताया था कि रेवाड़ी पुलिस ने लड़के के लापता होने का केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद थाना जैयपुर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए प्रसन्नजीत की तलाश शुरू की। शुक्रवार को वहां से आई पुलिस ने पहले सिटी पुलिस स्टेशन जाकर बच्चे के संदर्भ में बातचीत की। इसके बाद सार्वजनिक स्थानों पर गुमशुदगी के इस्तहार चस्पा किए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS