करनाल में तनावपूर्ण माहौल : भाजपा की बैठक का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज

करनाल में पंचायत, नगरपालिका व निगम चुनाव को लेकर हो रही भाजपा की बैठक का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। इस लाठीचार्ज में कई किसानों के घायल होने की सूचना है। वहीं बसताड़ा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज के बाद तनाव की स्थिति कायम है। टोल से पुलिस ने किसानों को पूरी तरह से तितर-बितर कर दिया है। वहीं तनाव को देखते हुए आईजी ममता सिंह, एसडीएम आयुष सिन्हा सहित भारी पुलिस बल तैनात है।
रेलवे रोड पर स्थित होटल प्रेम प्लाजा में हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ समेत सभी विधायक (MLA) व सांसद (MP) पहुंचे है।
आज करनाल में स्थानीय निकाय व पंचायती राज चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar जी उपस्थित रहे। आगामी चुनाव के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। pic.twitter.com/2gMkloitOE
— Om Prakash Dhankar (@OPDhankar) August 28, 2021
वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्वीट कर कहा करनाल में प्रशासन द्वारा भयंकर लाठी चार्ज किया गया है सभी किसान साथियों ने अनुरोध है बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी सड़कों पर उतर आएँ अपने नजदीक लगते टोल प्लाज़ा और सभी रोड़ जाम कर दें। बता दें कि भाजपा की बैठक का किसानों ने विरोध करने का ऐलान किया हुआ था।
करनाल में प्रशासन द्वारा भयंकर लाठी चार्ज किया गया है सभी किसान साथियों ने अनुरोध है बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी सड़कों पर उतर आएँ अपने नज़दीक लगते टोल प्लाज़ा और सभी रोड़ जाम कर दें...
— Gurnam Singh Charuni (@GurnamsinghBku) August 28, 2021
वहीं रोहतक में बसताड़ा करनाल टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मकड़ौली टोल पर किसानों ने जाम लगा दिया है। वहीं जींद जिले में किसानों ने खटकड़ टोल प्लाजा तथा अलेवा चौक, जींद रोहतक नेशनल हाईवे, बदोवाला टोल प्लाजा पर हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS