बंदरों का आतंक : स्कूल के रास्ते में बच्चे परेशान, घरों में घुसकर लोगों को बना रहे निशाना

हरिभूमि न्यूज बवानीखेड़ा । बवानी खेड़ा में बंदरों की बढ़ती तादाद से आमजन परेशान दिखाई दे रहे है। आए दिन बंदर किसी न किसी पर टूट पड़ते हैं और उन्हें अपना निशाना बनाते हुए देखे जा रहे हैं। बंदरों ने वार्ड 10 निवासी भव्य को अपना निशाना बनाते हुए उसकी टांग पर काटकर उसे अधमरा कर दिया। बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
भव्य के पिता ओमबीर ने बताया कि उसका बेटा बुधवार सांय को खेल रहा था और अचानक बंदरों का झूंड उस पर टूट पड़ा। उसे अपना निशाना बनाते हुए काट डाला। यदि वे समय पर न पहुंचते तो न जाने क्या होता। वहीं दूसरी और शहर के स्कूलों में भी बंदरों का आतंक छाया हुआ है। विद्यालय खुलने से पहले ही बंदरों के झूंड विद्यालय में मिलते हैं जिससे विद्यार्थी स्कूलों में जाने से कतराने लगे हैं। यदि बंदरों के आने से पहले विद्यार्थी विद्यालय पहुंच जाते हैं तो शिक्षक सहित विद्यार्थी कमरों को अंदर से कुंडी लगाकर बंद कमरे में बैठने को मजबूर होते हैं। यही हाल बाजारों में से सामान लेकर आ रहे लोगों के साथ होता है। बंदरों के झूंड हाथों से सामान छीनकर भाग जाते है। इसके बारे में शहरवासियों ने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई समान नहीं हो रहा।
घरों में घूसकर लोगों को बना रहे निशाना
बंदरों का आतंक इस कदर फैला हुआ है कि रास्ते में ही नहीं, बल्कि घरों के अंदर घूसकर भी लोगों को अपना निशाना बना रहे है। घरों में महिलाओं को काटने के समाचार भी लगातार मिलते है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बंदरों के कारण लोग कितने परेशान है। अगर बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो यह लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS