Bahadurgarh में पति ही छोड़कर गया था महिला का शव

हरिभूमि न्यूज : बहादुरगढ़
नागरिक अस्पताल में महिला के शव (Dead body) को छोड़कर गया व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि उसी का पति (Husband) था। देर शाम को वह रुपएों और दस्तावेजों का इंतजाम कर पुन: अस्पताल (Hospital) आया। इस तरह से मृतका महिला (Female) की शिनाख्त भी हो पाई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। रविवार को पोस्टमार्टम (Post mortem) करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
दरअसल, बिहार का निवासी गणेश लाइनपार के छोटूराम नगर में रहता है। लॉक डाउन में वह पत्नी सहित अपने गांव चला गया था। करीब दो सप्ताह पहले ही वापस लौटा। जब से वापस आया तो उसकी पत्नी मुन्नी बीमार चल रही थी। शनिवार की सुबह मुन्नी के पेट में दर्द हुआ और बेसुध हो गई। गणेश उसे नागरिक अस्पताल ले गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। उस दौरान गणेश के पास कोई दस्तावेज और पैसे नहीं थे। इसलिए वह इंतजाम करने के लिए चला गया। इधर, सूचना मिलने पर लाइनपार थाने से पुलिस अस्पताल पहुंची। तब काफी इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं आया तो पुलिस ने मृतक महिला की पहचान के प्रयास शुरू किए। देर शाम गणेश अस्पताल आ गया। उसने पुलिस को बताया कि वह आधार कार्ड लेने गया। इसके बाद फैक्ट्री में रुपये लेने चला गया। इस वजह से देर हो गई।
रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। लाइनपार थाने से मामले के जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि किसी बीमारी से महिला की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS