गैस गीजर में लीकेज से लगी आग, मां-बेटा झुलसे, पूरे इलाके में मच गई अफरा-तफरी

गैस गीजर में लीकेज से लगी आग, मां-बेटा झुलसे, पूरे इलाके में मच गई अफरा-तफरी
X
इस धमाके के साथ घर का दरवाजा भी उखड़ गया विजय और उसकी मां बुरी तरह झुलस गए। दोनों को तुरंत उपचार के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़

बुधवार को बहादुरगढ़ के मेन बाजार में गैस गीजर की लीकेज के कारण आग पकड़ने से मां बेटा झुलस गए घायलों को शहर के आरजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी।


जानकारी के अनुसार शहर के मेन बाजार में सर्राफा दुकान के साथ ही विजय कुमार का मकान भी है। विजय ने अपने घर पर गैस गीजर लगवा रखा है। बुधवार सुबह गैस गीजर की पाइप लाइन से लीकेज महसूस होने पर विजय ने सिलेंडर ऑफ कर दिया। लेकिन इसी बीच विजय की मां ने मंदिर में जैसे ही ज्योत लगाने के लिए माचिस जलाई, तो जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के साथ घर का दरवाजा भी उखड़ गया विजय और उसकी मां बुरी तरह झुलस गए। दोनों को तुरंत उपचार के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच दमकल को भी सूचित किया गया। हालांकि परिजनों व पड़ोसियों ने अग्निशमन दस्ते के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।

Tags

Next Story