द ग्रेट खली बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र हित में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र।
द ग्रेट खली (The Great Khali) के नाम से मशहूर पहलवान दलीप सिंह राणा भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन (Join BJP ) करने के बाद पहली बार कुरुक्षेत्र पहुंचे। पिपली पैराकीट में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलीप सिंह राणा का फूलों से स्वागत किया।
पिपली पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रेट खली दलीप राणा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र हित में किए गए कार्यों को देखते हुए ही भाजपा ज्वाइन की है। कहा कि भाजपा में परिवारवाद नही है। भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है। चुनाव लड़ने बारे किए गए सवाल पर खली ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नही है। उनकी सोच है कि देश के लिए कुछ करे। उन्होंने देश की तरक्की में सहयोग करने के लिए ही भाजपा में आस्था जताई है। प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा, युवाओं को नौकरी, खेलों व स्वास्थ्य में सुधार के लिए लगातार कार्य कर रहे है। खेलों में भी प्रधानमंत्री बहुत अच्छा कार्य कर रहे है, जिसके चलते ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी मेडल लेकर आए है। प्रधानमंत्री की सोच को आगे बढ़ाने के लिए वे कार्य करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री से अच्छी सोच किसी की नही हो सकती। खली ने कहा कि उनका हरियाणा के प्रति प्यार है। हरियाणा के युवाओं में जुनून है इसलिए उन्होंने एकेडमी शुरू की है जिससे की यहां के युवाओं को एक प्लेटफार्म मिले और वे ओलपिंक में ओर अधिक मेडल जीत सके। चुनाव में प्रचार करने बारे खली ने कहा कि भाजपा आलाकमान जहां भी उनकी डयूटी लगाएगा वे वहां जाकर भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
इसके अलावा खली ने कहा कि कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ाने के लिए जो भी मुद्दे उनके सामने आएंगे उनको वह आलाकमान के समक्ष रखेंगे। खली ने युवाओं से आह्वान किया वे खेलों में आने के लिए कभी भी शॉटकर्ट का इस्तेमाल कर अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करे। हमेशा हेल्दी डाइट ले। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, आईटी प्रमुख विक्रम शर्मा आदि मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS