हांसी शहर के अंदर से गुजरने वाला हाईवे भी बनेगा फोरलेन, सरकार ने दी मंजूरी

हांसी शहर के अंदर से गुजरने वाला हाईवे भी बनेगा फोरलेन, सरकार ने दी मंजूरी
X
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में हांसी के विधायक विनोद भ्याना ने शहर के अंदर से निकलने वाले हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग उठाई थी।

हरिभूमि न्यूज हांसी

हांसी शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 44 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में हांसी के विधायक विनोद भ्याना ने शहर के अंदर से निकलने वाले हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग उठाई थी।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधायक विनोद भ्याना की बात को गौर से सुना था व आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस पर कार्यवाही की जाएगी। उनकी यह मांग अब पूरी हो गई है। शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे को फोरलेन करने के लिए 44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हिसार बाईपास से लेकर दिल्ली बाईपास मार्ग तक 9 किलोमीटर तक का पूरा मार्ग फोर-लेन बनाया जाएगा। 9 किलोमीटर तक के क्षेत्र में आने वाले सभी चौकों चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

विधायक विनोद भयाना ने कहा कि दिल्ली रोड पर शहर से बाहर इस मार्ग पर लगते 3-4 गांवों के किसान व अन्य लोग शहर में आते हैं। लेकिन मार्ग फोरलेन न होने के कारण अक्सर यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते थे। जिसके चलते इस मार्ग को फोरलेन किया जाने का विचार किया गया। यह मार्ग फोरलेन होने के बाद शहर का सौंदर्यकरण तो होगा ही सही, साथ ही सड़क हादसों पर भी अंकुश लगेगा। हिसार चुंगी से लेकर हिसार बाईपास व नई सब्जी मंडी से नेशनल हाईवे तक यह सड़क डबल लेन है, जबकि अंदर का मार्ग पहले ही डिवाइडर द्वारा दो लेन में बांटा गया है। अब पूरे रोड पर डिवाइडर लगाया जाएगा।

Tags

Next Story