Haryana: निसर्ग तूफान का दिखाई दिया असर, 24 घंटों में और बारिश के आसार

हरिभूमि न्यूज:हिसार/मुंबई
चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर गुरुवार को हरियाणा में भी दिखाई दिया। प्रदेश में मौसम ने करवट ली और कई जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। तूफान के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई है। केंद्रीय माैसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में भी कई राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। गुरुवार को देश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी, बारिश हुई और कई जगहों पर धूल भरी आंधी भी चली। प्रदेश के रोहतक, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद फरीदाबाद और मेवात में अच्छी बारिश हुई।
वहीं, निसर्ग अब महाराष्ट्र में कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब ये पूर्वी और उत्तर-पूर्वी इलाकों की तरफ बढ़ते हुए शाम तक और कमजोर होगा। लेकिन अगले 24 घंटे में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश की आशंका है। मध्यप्रदेश के 18 जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS