America जाने की चाह में खाई जेल की हवा, एक साल बाद लौटे वतन

हरिभूमि न्यूज़ अम्बाला
दो अलग-अलग मामलों में अमेरिका (America) जाने की चाह रखने वाले दो शख्स को एक साल तक जेल (prison) की हवा खानी पड़ी। उसके बाद भी काफी जद्दोजहद के बाद दोनों को एक साल बाद अपने वतन में पैर रखने का मौका मिला। दोनों पीड़ितों ने एंजेंट द्वारा धोखाधड़ी करने की शिकायत पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पहला मामला गांव सोहता का है। शिकायकर्ता जसबीर सिंह ने बताया कि वह दसवीं तक पढ़ा लिखा है। उसे विदेश जाने की चाह थी तो उसे इस दौरान दिल्ली का महाराजा खान नाम का एक एजेंट मिला जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। दोनों के बीच में अमेरिका भेजने के लिए 16 लाख में बात तय हो गई। पीडि़त ने अप्रैल 2019 में उसे अपना पासपोर्ट व 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद एजेंट ने कहा कि आपकी टिकट करवानी है तो पीडि़त ने 6 लाख रूपये और दे दिए।
दूसरा मामला अम्बाला बंसतपुरा बराड़ा में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। बंसतपुरा निवासी पीडि़त भाग सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव जलुबी निवासी महेश बाजवा व किरण नाम की एक महिला लोगों को विदेश भेजने का काम करते है। दोंनों के बीच वर्ष 2018 में 21 लाख में अमेरिका भेजने की बात तय हुई तो 15 नवंबर 2018 को पीडि़त के परिजनों ने महेश के घर जलुबी में जाकर उसकी पत्नी के सामने उसे 6 लाख व कागजात दे दिए। उसके बाद 24 नवंबर 2018 को महेश फिर से पीडि़त के घर आया और 3 लाख रूपये मांग कर ले गया कि आगे खर्च होने है
जिसके बाद एंजेंट ने उसे वहीं छोड़ने की चेतावनी देकर पैसे की मांग की, जिस पर उसने धीरे-धीरे पैसे देने की बात कही। आरोप है कि एंजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उसे वहीं छोड़ दिया, जिसके बाद अमेरिका पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जेल में डाल दिया, जिसके बाद एक साल बाद उसकी वतन वापसी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS