Murder : सांपला में प्रेमी ने की थी महिला की गला दबाकर हत्या

Murder : सांपला में प्रेमी ने की थी महिला की गला दबाकर हत्या
X
शनिवार को वार्ड एक में 33 वर्षीय महिला का शव एक खाली प्लाट में गली सड़ी अवस्था में पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने दोनों आरोपितों को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जिनकों सोमवार कोर्ट में पेश किया गया।

रोहतक। सांपला कस्बे के लाइन पार एरिया में वार्ड एक में रहने वाली महिला सुमन की हत्या उसके प्रेमी कुलदीप ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। प्रेमी को महिला का दूसरे लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना पसंद नहीं था। इसलिए कपड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर शव पास के प्लाट में फेंक दिया था। पुलिस को मकान की जांच के दौरान टूटी हुई चारपाई और चूडियां भी मिली हैं। जिससे पता चला है कि हत्या करने से पहले महिला ने विरोध किया था, लेकिन वह खुुद को बचा नहीं सकी।

पुलिस ने को दोनों आरोपितों को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जिनकों सोमवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपितों से गहनता से पूछताछ चल रही है। शनिवार को वार्ड एक में 33 वर्षीय महिला का शव एक खाली प्लाट में गली सड़ी अवस्था में पड़ा मिला था। महिला जिस मकान में कुलदीप के साथ रहती थी। उस मकान पर ताला लगा हुआ था। पुलिस का शक उसी समय यकिन में बदल गया था। इसके अलावा आस-पास के लोगों ने भी पुलिस को दो युवकों पर हत्या करने का शक जताया था। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार कोे शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें डॉक्टरों ने महिला की गला दबाने से हत्या होने की पुष्टि की। तभी पुलिस की एक टीम मकान मालिक कानौंदा निवासी कुलदीप की तलाश में जुट गई। पुलिस को सूचना मिली कि कुलदीप व उसका दोस्त अटायल निवासी मोनू बहादुरगढ़ में है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को एक दुकान के बाहर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने महिला की हत्या करने वाली बात कबूल कर ली। इस दौरान एफएसएल टीम इंचार्ज डॉ. सरोेज दहिया ने मकान का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं।

यह किया खुलासा

आरोेपितों ने बताया कि सुमन की उन्होंने चार दिन पहले आधी रात को एक कपड़े से गला दबाकर हत्या की थी। शव को साथ लगते खाली प्लाट में फेंक दिया था। आरोपितोें का कहना है कि सुमन अलग-अलग लोगों से संबंध बढ़़ी रही थी जो उन्हेें पंसद नहीं था। उसेे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसीलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी कानौंदा निवासी प्रवीन के साथ हुई थी। लेकिन पिछले पांच साल से वह सांपला में कुलदीप के मकान में रहती थी।

दो दिन के रिमांड पर

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनको सोमवार को कोेर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई जाएगी। ताकि वारदात में प्रयोग किया गया कपड़ा व अन्य जानकारी हासिल हो सके। -कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी सांपला

Tags

Next Story