International Gita Mahotsav 2020 : लंदन के लाइको रेडियो के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंच रहा गीता महोत्सव का संदेश

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र
लंदन के लाइका रेडियो से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का संदेश इंग्लैंड ही नहीं पूरे विश्व के श्रोताओं तक पहुंचा है। इस रेडियो को देश के अधिकतर देशों में श्रोतागण बड़े चाव के साथ सुनते हैं और इस रेडियो से अनगिनत लोग जुड़े हुए है।
अहम पहलू यह है कि एशियन कंट्री मूल निवासी इस रेडियो के सबसे ज्यादा श्रोता है। खास बात यह है कि भारतीय मूल के रवि शर्मा पिछले 44 सालों से लंदन के लाइका रेडियो में उदघोषक के रुप में काम कर रहे है और तभी से कुरुक्षेत्र के हर तीज-त्यौहार और खासकर गीता महोत्सव की तमाम जानकारियां विदेशों में हिन्दी सुनने वाले लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे है।
लंदन से दूरभाष पर बातचीत करते हुए उदघोषक रवि शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र, हरियाणा और भारत के सभी बड़े इंवेंटस का लंदन के लाइका रेडियो के माध्यम से दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाते है। लंदन का लाईका रेडियो सालों से चलाया जा रहा है और आज पूरे विश्व में लाइका रेडियो के श्रोतागण है। इस रेडियो को वर्ल्ड वाईड युरोप, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान यहां तक कि भारत में भी एंड्रायड फोन, कार में भी लगे रेडियों में भी सुना जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का पिछले कई सालों से रेडियो के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे है। यह कुरुक्षेत्र से केडीबी के सदस्य रहे डा. सौरभ चौधरी द्वारा की गई पहल से ही सम्भव हो पाया है।
उद्घोषक रवि शर्मा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में ही लंदन में हरियाणा एसोसिएशन के सदस्यों की तरफ से रविवार को एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन के साथ देश के जाने-माने हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, चंड़ीगढ़ से श्याम सखा, चरणजीत सहित प्रदेश के कई कवियों को साथ जोड़ा जाएगा और इस कार्यक्रम का प्रसारण भी लाइका रेडियो के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक या दो दिन में केडीबी के पूर्व सदस्य डा. सौरभ चौधरी का गीता महोत्सव-2020 से सम्बन्धित एक साक्षात्कार आस्ट्रेलिया के एक रेडियो पर भी चलाया जाएगा ताकि आस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतियों को भी इस महोत्सव के साथ जोड़ा जा सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS