छेड़छाड़ से परेशान होकर नाबालिग लड़की ने छत से लगाई छलांग

छेड़छाड़ से परेशान होकर नाबालिग लड़की ने छत से लगाई छलांग
X
गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

शहर की एक कॉलोनी में नाबालिग लड़की ने युवक द्वारा छेड़छाड़ करने से परेशान होकर छत से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। उसकी लड़की को नितेश पिछले काफी समय से छेड़छाड़ करके परेशान कर रहा था। जब उसकी लड़की स्कूल में जाती थी तो आरोपित उसका पीछा करना शुरू कर देता था। जिससे उसकी लड़की काफी परेशान थी।

महिला ने बताया कि इसी परेशानी के चलते उसकी लड़की ने आज घर की छत से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित नितेश के खिलाफ धारा 12 व आठ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story