बहादुरगढ़ : ढाबे पर बैठे दो युवकों पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, एक की मौत दूसरा घायल

हरिभूमि न्यूज : बहादुरगढ़
गांव डाबोदा खुर्द बुधवार की रात गोलियों (Bullets) से गूंज उठा। यहां एक ढाबे पर मौजूद दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। इसमें एक की मौत (Death) हो गई, जबकि दूसरा घायल (Injured) है। हमले की वजह साफ नहीं है। न ही हमलावरों की पहचान हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मृतक की पहचान डाबौदा खुर्द के रहने वाले दर्शन उर्फ काला के रूप में हुई है। घायल का नाम अमन बताया जा रहा है। वह छोछी गांव का रहने वाला है। उसकी जांघ में एक गोली लगी है। जबकि काले के शरीर में हमलावरों ने कई गोलियां दागी हैं। घटना करीब साढ़े आठ बजे हुई। बताते हैं कि गांव में केएमपी फ्लाईओवर के नजदीक ढाबे पर दोनों हुक्का पी रहे थे। हमलावर सीधे पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। दर्शन व अमन को संभलने का मौका नहीं मिला।
घटना का पता लगते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। इलाके में चारों तरफ नाकाबंदी की गई। मगर हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। अभी तक की जानकारी में हमलावरों की संख्या तीन-चार बताई जा रही है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। घायल अमन से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद से ही पता लगेगा कि इस हमले के पीछे क्या वजह रही। शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS