रोहतक में बदमाशों के हौसले बुलंद : लूट का विरोध करने पर दो युवकों को चाकू मारे, एक की मौत दूसरा घायल

हरिभूमि न्यूज. रोहतक। हिसार बाईपास पर बुधवार सुबह बदमाशों ने तीन युवकों से लूटपाट का प्रयास किया। युवकों ने विरोध जताया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मामले के अनुसार, रणजीत पुत्र रघबीर शाह निवासी नबोगंज जिला सिवान बिहार व मोहित पुत्र रामअवतार निवासी गोपाल गंज बिहार हिसार बाइपास पर फैक्टरी में नौकरी करतेंहैं। सुबह दोनों बिहार अपने घर जाने के लिए तैयार थे। सुभम उर्फ अनुज पुत्र दलेल इनको छोड़ने के लिए इनके पास आया था। जैसे ही ये फैक्ट्री से चले। 4 बदमाश आए और इनसे मोबाइल और कैश लूटने लगे। विरोध करने पर रणजीत को चाकू मार दिए, जिसकी मौके पर मौत हो गई जबकि अनुज घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिटी और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पहले भी होती रही हैं लूट की वारदात
हिसार बाइपास पर इससे पहले भी लूटपाट की घटनाएं होती रही है। पिछले दिनों दो युवकों की रेलवे लाइन पर लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी लेकिन इन घटनाओं के बाद भी पुलिस नींद से नहीं जागी।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके का निरीक्षण किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है जबकि घायल का उपचार चल रहा है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्दी उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - देशराज सिंह, इंस्पेक्टर सिटी थाना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS