खेत में दबा खजाना निकालने के नाम पर 15 तोला सोना और लाखों रुपये की ठगी

रोहतक। विजय नगर निवासी एक किसान को खेत में दबा खजाना दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 15 तोले सोना और लाखों रुपये ठग लिए। आरोपित कई दिन तक किसान को गुमराह करते रहे। उन्होंने ठगी के लिए पीड़ित को यमुना नदी पर भी बुलाया। ठगी कर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जोगेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले जींद के कोथकलां गांव में जयपाल के घर पर उत्तर प्रदेश के तीन व्यक्ति आए थे। वह भी किसी काम से वहां गया हुआ था। आरोपितों ने अपना नाम जवाहर, मुकेश भगत और खान बताया। उन्होंने जोगेंद्र को झांसा दिया कि उसके खेत में पांच मटके धन-दौलत के दबे हुए हैं। जिनमें सोने-चांदी का बड़ा खजाना है। उन्होंने कहा कि वह खुद पूजा-पाठ करके खजाना जमीन से निकाल देंगे। इसके एवज में जोगेंद्र को उनको हिस्सा देना होगा। आरोपितों ने कहा कि पूजा करने के लिए उनको 41 ग्राम सोना देना होगा। वह तीन दिन बाद ही सोना वापस कर देंगे।
इसके बाद आरोपितों ने उसे यमुना नदी पर बुलाया और कहा कि देवता अभी नाराज हैं। उनको पूजा के लिए 101 ग्राम सोना और लाना होगा, उसके बाद ही काम पूरा होगा। आरोपितों ने किसान से सोना और पौने दो लाख रुपये भी ठग लिए। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS