इस बच्चे का सुराग लगाने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

घरौंडा (करनाल)
मधुबन की हरियाणा राज्य अपराध शाखा नीलोखेड़ी से लापता हुए 11 वर्षीय बच्चे की तलाश कर रही है। पुलिस ने बच्चे पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा है। साथ ही बच्चे का पता बताने वाले व्यक्ति को हरियाणा पुलिस की तरफ से सम्मानित करने की भी घोषणा की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बच्चा मंदबुद्धि है और बिन बताए घर से चला गया था, तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लगा।
मधुबन की हरियाणा राज्य अपराध शाखा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नीलोखेड़ी के गोल मार्किट के पास रहने वाला 11 वर्षीय रोहित उर्फ रोहताश पुत्र विजय कुमार 6 मार्च 2019 को अचानक बिन बताए घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लगा। 8 मार्च 2019 को परिजनों की शिकायत पर बुटाना थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई। बुटाना पुलिस ने भी अपने स्तर पर बच्चे की खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नही लगी। बच्चे की तलाश करने के लिए यह मामला मधुबन क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा। क्राइम ब्रांच कई महीनों से बच्चे की खोज में जुटी है, लेकिन कोई सुराग नही लग पाया है। पुलिस ने अब बच्चे पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा है। साथ ही पता लगाने वाले व्यक्ति को पुलिस द्वारा सम्मानित करने की घोषणा भी की गई है। मधुबन क्राइम ब्रांच के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि राज्य अपराध शाखा के पास रोहित उर्फ रोहताश की मिसिंग कंप्लेंट पहुंची है। बच्चे की तलाश की जा रही है। बच्चे का सुराग देने वाले को पुलिस प्रशासन की तरफ से 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। साथ ही सम्मानित भी किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS