कैबिनेट मंत्री बबली के स्वागत समारोह में पहुंचे युवकों की जेबकतरों ने कर दी जेब साफ

कैबिनेट मंत्री बबली के स्वागत समारोह में पहुंचे युवकों की जेबकतरों ने कर दी जेब साफ
X
पीड़ित लोगों द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहाबाद : कैबिनेट मंत्री के गत दिवस टोहाना आगमन पर हुए स्वागत समारोह में कई लोगों के जेब कटने का समाचार है। इस बारे पीडि़त लोगों द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव हंसेवाला निवासी जसवीर सिंह ने कहा है कि गत दिवस कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र बबली के टोहाना आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेने वह टोहाना आया था। दोपहर करीब एक बजे जब वह कार्यक्रम में टाऊन पार्क, हिसार रोड पर मौजूद था तो उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 18 हजार रुपये चोरी कर लिए। उसके अलावा इसी प्रोग्राम में आए गांव गाजूवाला निवासी बलजीत सिंह की जेब से भी अज्ञात जेबकतरे ने 5 हजार रुपये, गांव चितैण निवासी संजय की जेब से 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story