वर्ष 2022 के लिए निर्धारित किए प्रस्तावित कलेक्टर रेट

वर्ष 2022 के लिए निर्धारित किए प्रस्तावित कलेक्टर रेट
X
कोई भी व्यक्ति कलेक्टर रेट के बारे में तीन दिसंबर तक अपने-अपने संबंधित एसडीएम कार्यालय या वेबसाईट पर सीधे तौर पर भी आपत्ति/सुझाव दर्ज करवा सकता है।

हरिभूमि न्यूज : भिवानी

राजस्व विभाग द्वारा जिला भिवानी की सभी तहसील/ उप तहसील के लिए भूमि की विभिन्न किस्मों के प्रस्तावित कलेक्टर रेट राजस्व विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति कलेक्टर रेट के बारे में तीन दिसंबर तक अपने-अपने संबंधित एसडीएम कार्यालय या वेबसाईट पर सीधे तौर पर भी आपत्ति/सुझाव दर्ज करवा सकता है।

जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर रेट निर्धारित करके वेबसाईट पर अपलोड कर दिए गए हैं, नागरिक इस वेबसाईट पर कलेक्टर रेट देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी आपत्ति संबंधित एसडीएम कार्यालय या वेबसाईट पर सीधे तौर पर तीन दिसंबर 2021 तक दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद किसी भी सुझाव या आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Tags

Next Story