शादी समारोह में डीजे पर नाच रहे सुरक्षा कर्मी ने चलाई गोली, युवक के पेट में लगी, हालत गंभीर

हरिभूमि न्यूज, हांसी
कुंभा गांव में शादी समारोह में आए एक सुरक्षा कर्मी द्वारा डीजे पर डांस के दौरान हवाई फायर किए जाने पर गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन निजी वाहन के द्वारा नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने हिसार निजी अस्पताल पहुंच घायल अमरजीत के भाई विनोद के ब्यान पर लकडिया निवासी रविंद्र के खिलाफ हत्या प्रयास की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने कहा है कि गांव में हमारे परिवार में अंकित पुत्र बलराज के लड़के का शादी समारोह हमारे चल रहा था। और शादी समारोह में उसके रिशतेदार व दोस्त बैगरा आये हुए थे। वहीं शादी समारोह में लकडिया निवासी रविन्द्र किसी डाक्टर के साथ बतौर गनमैन आया हुआ था। और रविन्द्र के पास रिवाल्वर था।
विनोद ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे शादी समारोह में डीजे स्टेज पर बहुत से लड़के और महिलाएं नाच रही थी कि इसी दौरान रविन्द्र ने अपने हाथ में लिए हुये रिवाल्वर से 2-3 हवाई फायर किये। विनोद ने बताया कि विनोद द्वारा की गई फायरिंग के दौरान उसका भाई अमरजीत स्टेज पर नाच रहा था। और विनोद द्वारा किए फायर में एक गोली मेरे भाई अमरजीत के पेट में जा लगी और गोली लगने के उपरांत अमरजीत के पेट से खुन निकलने पर पता चला कि उसके पेट मे गोली लगी है। उसके बाद वे अमरजीत को इलाज के लिए निजी वाहन में नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों द्वारा अमरजीत को उपचार हेतु हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS