दहिया खाप की पंचायत में नहीं हो सका प्रधान पद का सर्वमान्य हल, अब नई तारीख का ऐलान

हरिभूमि न्यूज. खरखौदा
दहिया खाप की पंचायत में भी प्रधान पद का विवाद का हल नहीं हो पाया। सिसाना के दहिया चबूतरे पर यह चौथी पंचायत थी, लेकिन इस बार भी विवाद को बढ़ता देख कर पंचायतियों ने पंचायत की नई तारीख का ऐलान किया है। गांव के मौजिज लोगों ने अपने अपने विचार रखते हुए यह स्पष्ट कर दिया था कि दहिया खाप का एक ही प्रधान चुन कर इस विवाद का निपटारा किया जाए।
पंचायत में दोनों प्रधान एसीपी महावीर सिंह व सुरेंद्र बाणिया मौजूद रहे। कुछ विवादित बातों की वजह से पंचायत में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। आखिरकार फैसला लिया कि 3 अप्रैल को पंचायत रखकर दहिया खाप के एक प्रधान को चुना जाएगा। इस बात को लेकर एसीपी महावीर सिंह ने पंचायत में स्पष्ट किया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र पंचायत को सौंप दिया है और वे दोबारा प्रधान बनने के इच्छुक नहीं है। लेकिन पंचायत के गणमान्य लोगों ने उन्हें कहा कि जब तक एक प्रधान का फैसला नहीं हो जाता। तब तक वह कार्यवाहक प्रधान के रूप में कार्य करते रहेंगे। जबकि सुरेंद्र बनिया का कहना है कि वह पंचायत से आ गए थे। बाद में ही पंचायत में तारीख का ऐलान किया गया है। जो उनके संज्ञान में नहीं है।
पूर्व गोशाला प्रधान मुंशी राम की अध्यक्षता में पंचायत की गई थी और उनके सामने 10 से 27 अप्रैल के बीच पंचायत रखने की बात की थी। बाद में पंचायत निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद वह पंचायत से आ गए। बाद में अगर पंचायत द्वारा तारीख दी गई है तो वह एक तरह से निजी फैसला माना जाएगा, लेकिन इसके बावजूद वे फिर भी समाज व दहिया खाप के हित के लिए पंचायत के साथ हैं।

पंचायत में स्पष्टीकरण देते सुरेंद्र दहिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS