Weather Update : मौसम में बड़ा बदलाव हाेने की उम्मीद कम, छाएंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं

हरिभूमि न्यूज : रोहतक
कई दिन से लू के थपेड़े प्रदेश को झुलसा रहें है। आने वाले 48 घंटे में भी इस छुटकारा मिलने के आसार कम हैं। लगातार दूसरे दिन भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश हीट वेव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगामी दो दिन तक प्रदेश में लू चलेंगी। सबसे अधिक पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र हीट वेव से प्रभावित होंगे। चौधरी चरण कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 10 जून की रात्रि को एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय हो सकता है। जिससे 11 जून को बादल छाने और कहीं कहीं हल्की बारिश आने की संभावना है।
आगामी दो दिनों तक हरियाणाभर में हीट वेव चलने की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है। विभाग का कहना है कि मौसम में बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। तेज हवाएं चल सकती हैं और बादल छाने की उम्मीद मौसम विशेषज्ञों का है। आज भी जिले के न्यूनतम तापमान में उछाल जारी रहा। जिसके चलते पूरे हरियाणा, एनसीआर में न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी देखी गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS