हरियाणा में मंत्रिमंडल में हो सकता बड़ा फेरबदल, गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा में मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया है। किसान आंदोलन की वजह से लगातार हो रहे मंत्रियों और भाजपा-जजपा विधायकों के घेराव के बाद से हालात चिंता का विषय बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को नई दिल्ली में देर रात मुख्यमंत्री ने जब शाह से उनके सरकारी आवास पर मुलाक़ात की तो इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद थे। किसान आंदोलन के अलावा मंत्रीमंडल वस्तिार और सरकार के कामकाज पर भी चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि लगातार लम्बे खींचते किसान आंदोलन को लेकर बैठक में ज्यादा चर्चा हुई।
वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री अनिल विज भी आज दिल्ली पहुंचेंगे। अनिल विज दिल्ली में कुछ नेताओं से मुलाकात करने के साथ-साथ निजी कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। विज भी भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। विज का कार्यक्रम रविवार को पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की भतीजी की सगाई समारोह में शामिल होने का है। यह कार्यक्रम गुरुग्राम में है लेकिन एक दिन पहले उनके दिल्ली जाने को बड़े नेताओं से मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है। खुद विज ने भी कहा कि दिल्ली जाने पर पार्टी के नेताओं से मुलाकात होना सामान्य बात है। पिछले दिनों विज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक हालातों पर चर्चा की थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद से हरियाणा मंत्रिमंडल में जल्द विस्तार और फेरबदल होने की चर्चाएं चल रही है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दिल्ली दौरा रद्द हो गया था जहां शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री फिर दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया गया कि मुख्यमंत्री की मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री की नड्डा से मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिल सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS