हरियाणा में दोबारा हो सकता है मंत्रिमंडल में बदलाव ! खुलकर भाजपा के साथ आए निर्दलीय विधायक

चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर मंत्रिमंडल में बदलाव व चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। निर्दलीय विधायकों द्वारा लामबंदी और सरकार के समर्थन में खुलकर सामने आज जाने के साथ इन चर्चाओं को पंख लग गए हैं। बताया जा रहा है कि जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन के कारण सरकार पर दबाव बना हुआ है जिस कारण विधायकों ने एक संदेश देने का काम किया है।
कुल मिलाकर निर्दलीय विधायकों के एकजुट होकर प्रदेश सरकार के मुखिया मनोहर लाल को समर्थन करने व उनकी नीतियों में विश्वास जताने के साथ साफ कर दिया है कि वह सरकार के साथ हैं। यहां पर उल्लेखनीय है कि हरियाणा की गठबंधन वाली सरकार में 40 विधायक भारतीय जनता पार्टी के और 10 विधायक जननायक जनता पार्टी के पास हैं। दोनों पार्टियां मिल-जुलकर सरकार चला रही हैं। हरियाणा की विधानसभा में कुल मिलाकर 90 विधायक चुनकर आते हैं और 46 विधायक जिस पार्टी के होते हैं, उसी पार्टी की सरकार बनती है। राज्य के अंदर इस वक्त 7 विधायक निर्दलीय हैं। सभी विधायक प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ है। इसके विपरीत एक अन्य निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू एकला चलो की राह पर चलते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को कई मौकों पर नसीहत देते हुए नजर आते हैं।
हरियाणा विधानसभा में भी कई मौकों पर बलराज कुंडू राज्य सरकार पर हमले बोले हैं वहीं इस दौरान कई बार उनका विपक्ष के नेताओं के प्रति प्रेम दिखाई दिया और कई बार उन्होंने सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी लपेट दिया। लेकिन बाकी विधायक कई मौकों पर खुलकर भाजपा सरकार के समर्थन में आए हैं, इस तरह कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी 57 विधायकों को साथ लेकर सरकार चला रही है। काफी दिनों से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ और जिलों में कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। इस बार निर्दलीय विधायकों की ओर से सोमवीर सांगवान, राकेश दौलताबाद, रणधीर सिंह गोलन, नयनपाल रावत, धर्मपाल गोंदर, रणधीर सिंह पहले ही दिन से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों वह सरकार को समर्थन में दिखते हैं।
कुल मिलाकर यह वह विधायक हैं जिनको टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गए। इस प्रकार चौधरी रणजीत सिंह राज्य की मनोहर सरकार में जेल और बिजली विभाग के मंत्री हैं जिन्होंने सबसे पहले भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था। वे आज भी कांग्रेस के विरुद्ध खुलकर बयानबाजी करते हैं और इसी प्रकार अन्य विपक्षी दलों पर भी हमला करने से पीछे नहीं रहते। बलराज कुंडू हरियाणा विधानसभा के अंदर और बाहर अपने हिसाब से मुद्दों को चुनकर जनता की लड़ाई लड़ने में जुटे हुए हैं। कुल मिलाकर निर्दलीय विधायक खुलकर भाजपा के समर्थन में पारी खेल रहे हैं उनको आने वाले दिनों में सरकार की ओर से कोई चेयरमैन अथवा अन्य पद मिल जाने की उम्मीद बंधी हुई है।
दुष्यंत चौटाला का लंबे चलने का संकल्प
हरियाणा सरकार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जननायक जनता पार्टी के नेता गत दिवस कई प्रकार के दावे कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने भाजपा के साथ लंबा चलने का दावा किया लेकिन अंदर खाने क्या पक रहा है इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS