परिवार पहचान-पत्र पोर्टल पर इन कर्मचारियों को 30 नवंबर तक डाटा अपलोड करना हाेगा

हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने राज्य के सभी विभागों, बोर्ड, निगम व विश्वविद्यालयों आदि में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों का डाटा 'परिवार पहचान-पत्र' वैब पोर्टल पर 30 नवंबर 2021 तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने गत 22 अक्तूबर 2021 को चंडीगढ में अनुबंध कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया गया था। ऐसे में अब राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीन विभागों, बोर्ड, निगम व विश्वविद्यालयों आदि में कार्यरत सभी अनुबंध कर्मचारियों (आऊटसोर्सिंग पोलिसी के पार्ट-वन तथा पार्ट-टू समेत) का डाटा 'परिवार पहचान-पत्र' वैब पोर्टल पर 30 नवंबर 2021 तक अपलोड कर दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS