चौधरी अजीत सिंह के निधन पर सीएम मनोहर लाल समेत हरियाणा के इन नेताओं ने जताया शोक

Haribhoomi News Haryana : राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के किसान नेता चौ. अजीत सिंह का कोरोना की वजह से निधन हो गया। उनके निधन पर हरियाणा के राजनैतिक गलियारे में शोक की लहर हैं। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और किसान नेताओं ने भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया है
सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी के निधन से देश और किसान समाज को भारी क्षति हुई है, जिसकी क्षतिपूर्ति कर पाना हम सब के लिए असम्भव है। उनके निधन से हम सबने एक किसान, मजदूर, देशसेवक व महान नेता खो दिया है, जो हमेशा किसान, मजदूर व ग़रीब वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे। मैं परमपिता परमात्मा से अपनी ओर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उनके परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
चौधरी अजीत सिंह जी के निधन से देश और किसान समाज को भारी क्षति हुई है, जिसकी क्षतिपूर्ति कर पाना हम सब के लिए असम्भव है।।
— Manohar Lal (@mlkhattar) May 6, 2021
उनके निधन से हम सबने एक किसान, मजदूर, देशसेवक व महान नेता खो दिया है, जो हमेशा किसान, मजदूर व ग़रीब वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे।।
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने किसान नेता अजीत सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा, किसान और कमेरे वर्ग के लिए काम करने वाले चौ. अजीत सिंह जी के निधन का दुखद समाचार मिला. उनके निधन से राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया. राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और उनके परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें।
किसान और कमेरे वर्ग के लिए काम करने वाले चौ. अजीत सिंह जी के निधन का दुखद समाचार मिला. उनके निधन से राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया. राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और उनके परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें. #AjitSingh pic.twitter.com/bDZ82agfNX
— Captain Abhimanyu (@CaptAbhimanyu) May 6, 2021
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अजीत सिंह के निधन पर ट्वीट कर लिखा है कि आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजीत सिंह जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों, समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजीत सिंह जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है।
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderSHooda) May 6, 2021
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों, समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि! @jayantrld pic.twitter.com/cywtpvfKWM
वहीं प्रदेश के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटला ने कहा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें। भगवान परिवार को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करें। लोकदल परिवार एवं पूरे देश को आपकी कमी सदैव महसूस होती रहेगी।
वहीं इनेलो नेता अभय चौटाला ने भी ट़वीट कर उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ।
— Abhay Singh Chautala (@AbhaySChautala) May 6, 2021
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, ॐ शांति || pic.twitter.com/QjgeFeYWNJ
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजीत सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त कर शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना जताई है। शोक संदेश में दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि अजीत सिंह ने आजीवन किसान-कमेरे वर्ग के लिए संघर्ष व काम किया। उन्होंने हमेशा सेक्यूलर-समाजवाद की राजनीति की। उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष श्र अजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। विज ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों के लिए कार्य किया। उनके निधन से वे स्वयं दुखी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल में ऐसे अनेक साथी और जनता के लोग भी हमारे मध्य नहीं रहे, इसके लिए मैं अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
वहीं कांग्रेस हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह जी के कोरोना संक्रमण से हुए निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करे।
रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह जी के कोरोना संक्रमण से हुए निधन की खबर से स्तब्ध हूँ।
— Kumari Selja (@kumari_selja) May 6, 2021
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल @jayantrld जी व परिवारजनों को धैर्य प्रदान करे।
उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS