Tik Tok के जरिए एक-दूसरे मिले, शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
चाइनीज एप टिक-टॉक (Tik Tok) पर युवती से बातचीत कर उसके झांसे में लेकर दुष्कर्म करने के आरोप का मामला सामने आया हैं। पीड़िता का आरोप हैं कि आरोपित उसने अपने घर पर ले गया। जहां उसे एक सप्ताह तक घर पर रखकर दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस में युवती का मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज करवाएं हैं। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही हैं।
शहर निवासी एक युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह शहर में किराए पर रहती हैं। सोशल एप टिक-टॉक पर अपनी वीडियो अपलोड करती थी। उसकी टिक-टॉक के जरिए दिल्ली निवासी आकाश के साथ हुई। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वह आकाश ने उसे मिलने के लिए बुलाया। उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपित उसे अपने घर पर ले गया। जहां उसे एक सप्ताह तक उसे रखा। आरोपित ने अपने घर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे शहर में छोड़ गया। जब वह उसे शादी के लिए कहने लगी तो उसे जान से मारने की धमकी देना लगा। मामले को लेकर उसने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई उषा ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्यवाही करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाकर अदालत में बयान दर्ज करवाए।
मुकदमा दर्ज कर लिया
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत मिली थी। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। - एसआई उषा, जांच अधिकारी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS