इन महिलाओं की सूचना देने वालों को मिलेंगे एक लाख रुपये

इन महिलाओं की सूचना देने वालों को मिलेंगे एक लाख रुपये
X
दो महिलाओंं ने मकान से लाखों रुपये नकदी व आभूषण चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने महिलाओं के फोटो सावर्जनिक किए हैं।

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत

सिविल लाइन थाना सोनीपत पुलिस ने सेक्टर-12 स्थित मकान से चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं की जानकारी देने वालों को एक लाख रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। मकान से लाखों रुपये नकदी व आभूषण चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने महिलाओं के फोटो सावर्जनिक किए हैं।

सेक्टर-12 निवासी नीरज मलिक ने बताया था कि उनकी मलिक मिनरल कांट्रेक्टर के नाम से माइनिंग कंपनी है। उन्होंने खान में पत्थर तोड़ने का ठेका ले रखा है। उन्होंने बताया कि उनकी कोठी के ग्राउंड फ्लोर पर वह रहता है तथा प्रथम तल पर उसका भाई अनिल रहता है। उसने प्रथम तल पर अलमारी में 26 लाख रुपये रखे हुए थे। अनिल को अपने घर में साफ सफाई के लिए काम वाली बाई (घरेलू सहायिका) की जरूरत थी। जिसके चलते उनकी मां ने कपड़ों पर प्रेस करने वाले मनीष नाम के युवक को घरेलू सहायिका उपलब्ध कराने के लिए बोल रखा था। सोमवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर दो महिलाएं उनके घर आई थी। उन्होंने खुद को घरेलू सहायिका बताते हुए कहा था कि उन्हें मनीष ने भेजा है। जिस पर उसकी मां ने उन्हें प्रथम तल का हिस्सा दिखाया और सफाई करने को कह दिया। उसके बाद उसकी मां नीचे आ गई।

इसी बीच करीब 10 बजकर 50 मिनट पर दोनों महिलाएं उनके घर से बिना किसी को कुछ बताए चली गई। तीसरे पहर करीब साढ़े तीन बजे जब नीरज मलिक को पैसों की जरूरत हुई तो उन्होंने अलमारी के अंदर से पैसे निकालने के लिए चाबी की तलाश की, लेकिन घर में चाबी नहीं मिली। जिस पर नई चाबी बनवाई गई। अलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखा 26 लाख की नकदी से भरा बैग गायब मिला। बैग में सोने की चेन भी थी। तब उन्हें शक हुआ कि काम के लिए आई दोनों महिलाएं ही नकदी ले गई है। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी दर्पण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में दो महिलाएं संदिग्ध दिखाई दे रही हैं। जिनकी फोटो सावर्जनिक की गई हैं। दोनों की पहचान बताने वालों को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।

Tags

Next Story