शोहदे की धमकी : बेटी से शादी करवा दे, नहीं तो उसकी अश्लील फोटो कर देगा वायरल

कैथल। एक व्यक्ति और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गांव बाता निवासी विकास सिंह बताया जा रहा है।
पीड़ित ने बताया कि वह पहले गांव बाता में ही रहता था, कुछ समय पहले ही वह कैथल शिफ्ट हुआ है। उन्होंने बताया कि दो सितंबर को रात करीब 11 बजे उसके पास वाट्सएप पर फोन आया। जब उसे फोन उठाया तो आरोपी ने उसे गालियां देनी शुरु कर दी। पीड़ित से पूछने लगा कि कहां भाग गया। वह उसका पत्ता साफ कर देगा। वह अपने साथियों के साथ कैथल बस स्टैंड पर खड़ा है और दम है तो आकर दिखा। उसने धमकी सुनकर फोन काट दिया। कुछ देर बाद दोबारा फोन आया और कहा कि मैं विकास सिंह उर्फ भोला बोल रहा हूं। अपनी बेटी के साथ मेरी शादी करवा दे।
अगर ऐसा नहीं किया तो वह उसकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। तेरी बेटी मेरा फोन नहीं उठा रही है। पीड़ित ने कहा कि पहले ही उसकी बेटी परेशान होकर कनाडा जा चुकी है। वह कनाडा में भी उसकी बेटी के पास वाट्सएप काल और मैसेज भेजकर कर तंग कर रहा है।
आरोपित ने फोन पर धमकी दी है कि उसकी गांव ग्योंग और राहड़ा के बदमाशों के साथ संपर्क हैं। तेरी छाती से नौ एमएम की गोली निकालूंगा। पीड़ित ने कहा कि वह उनकी पुलिस को शिकायत देगा तो आरोपित ने कहा कि पुलिस तो हमारा पानी भरती है। आरोपित ने उसके पास उसकी बेटी की अश्लील फोटो और एक अवैध पिस्तौल की फोटो भेजी। कुछ देर बाद ही उसे डिलीट कर दिया था। आरोपित ने यह भी कहा कि उसके पिता ने भी पहले एक कत्ल किया था और कुछ साल बाद जेल से बाहर आ गया था। उसका आस्ट्रेलिया का वीजा आया हुआ है। उसके पूरे परिवार को खत्म करके वह विदेश भाग जाएगा।
शिकायत के आधार पर आरोपित विकास सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंद्र
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS