दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी
X
कांस्टेबल ने प्रेम जाल (Love trap) में फंसाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। जिस पर पीड़िता (victim) ने नवंबर 2019 में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उस पर केस वापस लेने का दवाब बना रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर आरोपित कांस्टेबल (Constable) ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। कांस्टेबल ने प्रेम जाल में फंसाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। जिस पर पीडि़ता ने नवंबर 2019 में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उस पर केस वापस लेने का दवाब बना रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार फरकपुर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैथल निवासी कांस्टेबल बलजीत सिंह के साथ जान पहचान थी। इस दौरान आरोपित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने छह नवंबर 2019 को आरोपित द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस में दी थी। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया था। आरोपित तभी से उस पर केस वापस लेने का दवाब बना रहा था।

पीड़िता ने बताया कि चार नवंबर को आरोपित ने उसे केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इस बारे में पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story