यमुनानगर : युवती को फोन पर दी तेजाब फेंकने व दुष्कर्म करने की धमकी

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
युवती को फोन पर अज्ञात ने तेजाब डालने व दुष्कर्म (Misdeed) करने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोपित पर पिछले कई दिन से फोन पर धमकी (Threat) देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत (Complaint) पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि धमकी दिए जाने वाले मोबाइल का नंबर यूपी (UP) का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अमादलपुर निवासी युवती ने बुडिया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 15 दिन से उसके मोबाइल पर अलग-अलग दो नम्बरों से फोन आ रहे हैं। इस दौरान आरोपित अपना नाम अफजल बताता है। जिसे वह जानती तक नहीं है। आरोप है कि वह बार बार फोन करके उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि गत 11 सितंबर को आरोपित ने उसे फोन पर तेजाब डालने व दुष्कर्म करने की धमकी दी है। आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके पूरे परिवार को जान को मार देगा और उसको घर से उठाकर ले जाएगा। आरोपित उसे जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित भी करता है। बुडि़या पुलिस ने लड़की की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
नंबर के आधार पर की जा रही जांच : मामले की जांच कर रहे बुडि़या थाना प्रभारी मेम सिंह का कहना है कि युवती की शिकायत पर अज्ञात युवक पर केस दर्जकर लिया है। नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में नंबर यूपी का पाया गया है। जल्द ही आरोपित का पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS