Tik Tok स्टार भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Tik Tok स्टार भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन
X
सोनाली फोगाट के परिवारीजन गोवा के लिए रवाना हो गए हैं। 2016 में सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट भी फार्म हाउस में मृत मिले थे। वहीं उनके निधन पर सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर शोक जताया है।

Sonali Phogat Death : बीजेपी नेत्री और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोनाली फोगाट के परिवारीजन गोवा के लिए रवाना हो गए हैं।

वहीं उनके निधन पर सीएम मनोहर लाल ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

सोनाली सिंह फोगाट भाजपा नेत्री ही नहीं, अभिनेत्री भी थी। अनेक सीरियलों व टीवी कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। सोनाली ने न केवल टीवी की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। धर्मेन्द्र से लेकर जिमी शेरगिल, रवि किशन, अखिलेंद्र मिश्रा, पंकज झा जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। दूरदर्शन में भी एंकर के तौर पर काम कर चुकी है। भाजपा से जुड़ने के बाद उन्होंने बड़े जाने-माने नेताओं के साथ काम किया है, जिस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी, उस समय से ही भाजपा से जुड़कर पार्टी के लिए काम करने वाली सोनाली सिंह ने पार्टी की मजबूती में अहम योगदान दिया।

सोनाली सिंह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मैटिक पास है, लेकिन अपने अभिनय क्षमता के कारण खुद की एक अलग पहचान बनाई। सोनाली मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली थी और तीन बहनें और एक भाई है। सोनाली की शादी उनकी बड़ी बहन के देवर संजय के साथ हुई थी। सोनाली के पति संजय फोगाट मूल रूप से हरिता गांव के थे और इनका हिसार में घर है और यहां पर कई दुकानें हैं। सोनाली और संजय की बेटी है। उनके पति संजय का दिसंबर 2016 में निधन हो गया था।

अभिनेत्री से बनी नेता

सोनाली ने अपने करिअर के शुरुआती दौर में हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग के द्वारा की। वे कई टीवी सीरियल में बड़ी भूमिका में आई हैं। टीवी सीरियल 'अम्मा' में उनकी भूमिका को खूब सराहा गया। टीवी एक्ट्रेस सोनाली फोगाट अभिनय के साथ-साथ पिछले एक दशक से भाजपा में एक्टिव राजनीति भी कर रही है। उन्होंने 2019 में भाजपा की टिकट से आदमपुर विधानसभा सीट से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था।


Tags

Next Story