Tohana : नगरपरिषद की सीमा 6 किलोमीटर बढ़ाई, नोटिफिकेशन जारी, विकास में आएगी तेजी

Tohana : नगरपरिषद की सीमा 6 किलोमीटर बढ़ाई, नोटिफिकेशन जारी, विकास में आएगी तेजी
X
  • किसी भी नागरिक का राशन कार्ड नहीं जाएगा काटा
  • कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने टोहाना में लगाया जनता दरबार

Tohana : पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली ने कहा कि टोहाना नगर परिषद की शहर के चारों ओर से लगभग 5.86 स्क्वेयर किलोमीटर सीमा बढ़ा दी गई है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। नगर परिषद की सीमा बढ़ जाने से नागरिकों को उपलब्ध कराए जाने वाली मूलभूत सुविधाएं स्ट्रीट लाइट, पक्की गलियां आदि अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। शहरी क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।

पंचायत मंत्री ने नागरिकों की काडा, बिजली, कृषि, पंचायती राज, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग, प्रॉपर्टी आईडी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनता के शिकायतों की सुनवाई की और मौके पर अधिकारियों को इनके समयबद्ध तरीके से निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे टीम वर्क के रूप में कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का निदान करें। जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें, इस मामले में कोताही न बरतें। 15 दिन के बाद अधिकारियों के साथ एक बैठक कर जनता दरबार में आई हुई समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली विभाग से संबंधित सेवाओं के लिए नागरिकों को बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े।

उन्होंने दिव्यांग पेंशन व बीपीएल राशनकार्ड से संबंधित शिकायतों का निवारण करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक का राशन कार्ड नहीं काटा जाएगा। जिन भी नागरिकों के राशन कार्ड से नाम हटाया गया है, जल्द ही सभी को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग को नशे पर लगाम लगाने व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर वापस मीटर लगाने के निर्देश दिए। एक महिला के आग्रह पर उनकी लड़की को अपने निजी कोष से एक वर्ष की कोचिंग दिलाने का सहयोग किया। गांव चितैण में पानी की समस्या को तीन महीने में दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें - Fatehabad : राजगुरु मार्केट में बने कैफे में पुलिस का छापा, 2 युवक व युवतियों को किया काबू

Tags

Next Story