Tokyo Olympics 2021 : हरियाणा के ये 23 खिलाड़ी कर चुके हैं टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई, खेल मंत्री ने दी जानकारी

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि टोक्यो ओलम्पिक के दंगल में प्रदेश के पहलवान अपना पूरा दम-खम दिखाएंगे। बॉक्सिंग पंच और सटीक निशानेबाजी पर भी दरोमदार रहेगा। यही नहीं एथलेटिक्स में भी खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ-साथ पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए ओलम्पिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
अहम पहलू यह है कि प्रदेश भर से 23 खिलाड़ी टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, इनमें चार पैरा खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे ज्यादा आठ खिलाड़ी कुश्ती के हैं, जोकि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल के साथ ओलम्पिक भी खेल चुके हैं। खेलमंत्री संदीप सिंह ने बातचीत में कहा कि खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पांच-पांच लाख रुपये की एडवांस राशि दे रही है, अभी तक 19 खिलाड़ियोंको यह राशि दी जा चुकी है और 4 पैरा खिलाड़ियों को राशि देने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्हें उम्मीद है कि ओलम्पिक में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों की तादाद में ओर बढ़ोतरी होगी, क्योंकि ओलम्पिकके क्वालीफाई राउंड अभी जारी है, इनमें कुछ खिलाड़ियों को रैकिंग के आधार पर ओलम्पिक का टिकट मिलेगा तो कुछ को क्वालीफाई परीक्षा से गुजरना होगा। वे खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खासे उत्साहित है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने तुरंत इस मांग को पूरा करते हुए ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए 5-5 लाख रुपए की एंडवास राशि जारी करने के आदेश दिए है और खिलाड़ियों को यह राशि जारी की जा रही है।
किस खेल में कौनसा खिलाड़ी करेगा शिरकत
खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है, उनमें बाक्सिंग में विकास कृष्ण, मनीष कौशिक, पूजा रानी, अमिज पंघाल शामिल हैं। इसी प्रकार शूटिंग में अभिषेक वर्मा, यशस्विनी सिंह देशवाल, मनु भाकर, संजीव राजपूत, कुश्ती में विनेश फोगाट, अंशु, दीपक पूनिया, सोनम, रवि कुमार, सीमा, बजरंग, सुमित, एथेलेटिक्स में राहुल, संदीप कुमार, नीरज चोपड़ा शामिल हैं। इसी प्रकार पैरा ओलिम्पक के लिए ताईक्वांडों खिलाड़ी अरुणा, बेडमिंटन में तरुण, शूटिंग में मनीष आदि शामिल हैं।
मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि ओलम्पिक के लिए अभी तक प्रदेश भर से 23 खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं। जो खिलाड़ी क्वालीफाई कर रहा है, उसकी फैडरेशन की ओर से वेरीफिकेशन आने पर तुरंत ही उसे 5 लाख की एडवांस राशि रिलीज की जाती है। इसके साथ ही नवंबर माह में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम्स की तैयारियां जोरों पर चल रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि तैयारियां निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरी होनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS