हरियाणा में फिर टोल फ्री का ऐलान : पुलिस प्रशासन तथा संयुक्त किसान मोर्चा के बीच बैठक बेनतीजा

हरियाणा में फिर टोल फ्री का ऐलान : पुलिस प्रशासन तथा संयुक्त किसान मोर्चा के बीच बैठक बेनतीजा
X
मोर्चा ने ऐलान किया है कि जब तक संदीप पर जानलेवा हमला करने के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता हरियाणा में टोल फ्री रहेंगे।

हिसार। लांधड़ी टोल पर किसान नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरनवास के साथ हुई मारपीट का मामला गरमा गया है। मंगलवार को लांधड़ी टोल पर संयुक्त किसान मोर्चा तथा पुलिस प्रशासन के बीच बैठक हुई। बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद मोर्चा ने पूरे हरियाणा में टोल फ्री करने का ऐलान कर दिया।

मोर्चे के नेताओं की माने तो हिसार, सिरसा, फतेहाबाद तथा जींद में किसानों और मजदूरों ने मिलकर टोल फ्री करवा दिया है, और कुछ देर बाद पूरे हरियाणा में टोल फ्री हो जाएंगे। मोर्चा ने ऐलान किया है कि जब तक संदीप पर जानलेवा हमला करने के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता हरियाणा में टोल फ्री रहेंगे।

यह था मामला

जानकारी के अनुसार किसान नेता संदीप धीरनवास सोमवार की दोपहर अग्रोहा में अपने किसी परिचित से मिलने गए थे। वापसी में लांधड़ी चिकनवास टोल पर टोल कर्मियों ने उन्हें रोका और टोल टैक्स देने की बात कही। इस पर संदीप ने कहा कि किसान नेताओं के वाहनों का टोल माफ है। इसके साथ-साथ वे जिला पार्षद भी हैं इस पर टोल कर्मी ने उनसे जिला पार्षद का आई कार्ड मांगा। कुछ देर में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और नौबत हाथापाई पर पहुंच गई थी। झगड़े में संदीप धीरनवास तथा टोल कर्मचारी को चोटे आई थी। बाद में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य भी टोल पर पहुंच गए और उन्होंने टोल फ्री करवा दिया था। इसके साथ ही किसान नेताओं ने ऐलान किया था कि मंगलवार सुबह 11 बजे तक संदीप पर हमला करने वालों के खिलाफ धारा 307 का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो मोर्चा पूरे हरियाणा के टोल फ्री करवा देगा। उधर घायल संदीप को अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस केस दर्ज किया हुआ है।


बाडोपट्टी टोल फ्री करवाते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य।


Tags

Next Story