टोल से मिला छुटकारा : 3 साल 3 माह बाद गुर्जरवास से हटा टोल, वाहन चालकों को मिली राहत

Rewari : सुबाना-कोसली-नाहड़-कनीना रोड स्टेट हाइवे-22 स्थित गुर्जरवास व्यवसायिक टोल प्लाजा को मंगलवार बंद कर दिया गया। टोल प्लाजा के बंद होने से इलाके के लोगों में खुशी की लहर है।गुर्जरवास टोल प्लाजा को आखिकार मंगलवार रात्रि को समाप्त कर दिया गया। विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह तथा जेई प्रदीप सुहाग ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार टोल प्लाजा को जुलाई 2020 से चालू किया गया था। शुरू में इसे विभाग के एक जेई, 12 अन्य कर्मचारी तथा 6 आउटसोर्स कर्मचारियों की सहायता से चलाया गया। इसके बाद 1 अप्रैल 2022 को 18 माह के लिए 4 करोड़ 14 लाख का टेंडर छोड़कर ठेकेदार को सुपुर्द कर दिया गया, जिसे 8 नवंबर 2022 तक चलाया गया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद ठेकेदार टेंडर का समय पूरा होने से पहले ही इसे छोड़कर भाग गया, जिसके चलते पीडब्ल्यूडी बी एंड आर विभाग ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इसके बाद विभाग के कर्मचारियों ने ही 9 नवंबर 2022 से 31 अक्टूबर 2023 रात्रि 12 बजे तक टोल प्लाजा को चलाया। एक नवंबर से मुख्यमंत्री की घोषणा तथा आदेशों के बाद इसे हटा दिया गया है। टोल प्लाजा को लेकर विभिन्न संगठनों, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, इलाके के सरपंचों तथा आमजन ने समय-समय पर सांकेतिक धरना व हड़ताल करके रोष प्रकट किया था। इसको हटवाने के लिए मुख्यमंत्री तथा कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को कई बार ज्ञापन दिया गया। टोल प्लाजा के समाप्त होने से मार्ग पर पड़ने वाले दर्जनों गांवों के साथ ही वाहन चालकों को भी काफी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें - Rewari : बाइकर्स को स्टंट करने से मना करना पड़ा महंगा, 2 युवकों की कर डाली धुनाई
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS