हरियाणा में पर्यटकों को केरल राज्य की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर
हरियाणा के शिक्षा व वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन की आपार सम्भावनाएं हैं। दिल्ली से नजदीक होने के कारण प्रदेश में ज्यादा पर्यटक आ सकते हैं। पर्यटकों के लिए हरियाणा में हम क्या क्या और ज्यादा सुविधाए दे सकते हैं, इसके लिए वह अधिकारियों के साथ केरल राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने उक्त जानकारी केरल से फोन पर बातचीत करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि केरल राज्य का दौरा कर वह देख रहे हैं कि इस राज्य में पर्यटन व पर्यटकों के लिए क्या योजनाएं लागू की गई हैं। वह केरल राज्य में केरल के पर्यटन विभाग के हरियाणा में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए सम्भावनाएं जान रहे हैं। पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने बताया कि वह हरियाणा में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के लिए केरल के दौरे पर आए हैं। वह यहां पर देख रहे हैं कि किस प्रकार से हरियाणा में भी टूरिज्म को बढ़ाया जाए।
कंवर पाल ने कहा कि केरल में बहुत प्रकार से पर्यटन टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन सब को देखकर वह योजनाएं बनाएंगे। पर्यटन मंत्री अपने केरल दौरे के दौरान पर्यटकों से व वहां के अधिकारियों से मिल रहे हैं और अधिकारियों से उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान पर्यटन मंत्री को केरल विधानसभा के अधिकारियों ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS