हांसी पहुंची किसानों की ट्रैक्टर यात्रा, कल सुबह नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला

हरिभूमि न्यूज़ हांसी। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में सिरसा से चली किसानों की ट्रैक्टर यात्रा बृहस्पतिवार शाम को हांसी पहुंची। यहां अनाज मंडी में यात्रा का ठहरा हुआ। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला खुद ट्रैक्टर चलाते हुए यहां पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने बताया कि यह यात्रा सुबह 9 बजे हांसी अनाज मंडी से दिल्ली टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना होगी। इस यात्रा में फिलहाल सिरसा फतेहाबाद हिसार जिले के किसान शामिल हैं। शुक्रवार को यात्रा गढ़ी, सोरखी, मुंढाल, महम, बहलबा, खरकड़ा व मदीना होते हुए रोहतक और सांपला होते हुए बहादुरगढ़ पहुंचेगी।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा की प्रदेश में कोई सरकार नाम की चीज नहीं है। बल्कि लुटेरों का एक समूह काम कर रहा है। जो इस प्रदेश को लूटने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कल किसानों और केंद्र सरकार के बीच होने वाली वार्ता में कोई हल निकलेगा।
क्योंकि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। बीजेपी सरकार पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। जेजेपी व बीजेपी गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो गाड़ी के ऊपर डंडे लगे हैं। आने वाले समय में भाजपा भाजपा के नेता सरेआम पिटेंगे और इन्हें महिलाएं भी पीटेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS