कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी ट्रेन, हजारों यात्रियों को होगा फायदा

कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी ट्रेन, हजारों यात्रियों को होगा फायदा
X
कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक ट्रेन इस माह के अंत या अगले माह के पहले सप्ताह तक चलने की संभावना है। अभी तक विभाग की ओर से कोई शेड्यूल तो नहीं बना है। पहले यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से जींद होकर दिल्ली पहुंचती थी।

हरिभूमि न्यूज : कैथल

रेल यात्रियों ने कुरुक्षेत्र से वाया कैथल, नरवाना व जींद होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन को नरवाना से दिल्ली वाया कैथल ट्रेन चलवाने की मांग की है। यह ट्रेन पिछले करीब ढाई साल से बंद पड़ी है। इस ट्रेन को रेलवे ने एक सितंबर से चलाने का निर्णय लिया है। इसके बाद ही इस ट्रेन के रूट को बदलने की मांग उठने लगी है। रेल यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन का जींद और रोहतक की तरफ से रूट होने के कारण अधिक समय लगता है। यदि यह रूट कुरुक्षेत्र से दिल्ली का होगा, समय की काफी बचत होगी। इसके साथ ही इस रूट पर व्यापार को अधिक बढ़ावा मिलेगा। इसलिए रेलवे से मांग है कि जल्द ही इस रूट पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन को संचालित किया जाए।

अंग्रेजो के जमाने में बना था कैथल रेलवे स्टेशन

शहर वासी रिटायर्ड मास्टर सुरेंद्र कुमार गांधी ने कहा कि कैथल का रेलवे स्टेशन वर्ष 1890 में अंग्रेजों के जमाने में बना था। उस समय यहां पर इस रेलवे ट्रेक को मालगाड़ियों के लिए बनाया गया था। इसके बाद आजादी के बाद जब पैसेंजर ट्रेन चली तो कुछ समय तक यहां से अंबाला तक भी रेलगाड़ी का भी संचालन किया गया, लेकिन आज तक इस रूट पर अधिक गाड़़ियों का संचालन नहीं हो पाया है। करीब आठ साल पहले ही दिल्ली जाने वाली ट्रेन शुरू की गई थी, परंतु इसका रूट नरवाना से वाया कैथल व कुरुक्षेत्र की बजाय कुरुक्षेत्र से वाया कैथल और नरवाना बना दिया गया। इससे इसका अधिक लाभ लोगों को नहीं मिल पाया है।

दिल्ली वाली रेल चलने से व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

रेल यात्री कल्याण सीमित के सदस्य सतपाल गुप्ता ने कहा कि दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से वाया कुरुक्षेत्र होकर दिल्ली तक रेल चलने से लोगों को तो फायदा होगा ही, साथ ही कैथल में व्यापार को अधिक बढ़ावा मिलेगा। कुरुक्षेत्र होकर दिल्ली तक जाने में समय में भी बचत होगी। गुप्ता ने कहा कि रोडवेज बसों का कोई निर्धारित समय दिल्ली जाने के लिए नहीं है। लोगों को कई कई घंटे इंजतार करने के बाद दिल्ली पहुंचना पड़ता है। उन्होंने रेलवे विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस रेल का संचालन किया जाए ताकि लोगों को दिल्ली तक जाने में सुविधा हो सके।

अगले माह के पहले सप्ताह तक ट्रेन चलने की संभावना

जींद के रेलवे स्टेशन मास्टर जयप्रकाश ने बताया कि कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक ट्रेन इस माह के अंत या अगले माह के पहले सप्ताह तक चलने की संभावना है। अभी तक विभाग की ओर से कोई शेड्यूल तो नहीं बना है। पहले यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से जींद होकर दिल्ली पहुंचती थी। इस बार अभी रूट कन्फर्म नहीं हुआ। ट्रेन चलने से दो तीन दिन पहले शेड्यूल आ जाएगा।

Tags

Next Story