हरियाणा में दूसरे दिन भी बड़े स्तर पर तबादले : 9 वरिष्ठ IPS, एक IAS और 2 HCS का ट्रांसफर, 7 नए आईपीएस को लगाया ASP

चंडीगढ़। हरियाणा की मनोहर सरकार ने देर रात को राज्य के 9 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा सात नए आईपीएस अधिकारियों को बतौर एएसपी पोस्टिंग दी गई है। कुल मिलाकर हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल द्वारा कमान संभालने के बाद विजिलेंस खाली थी। अब हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो की कमान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सत्रूजित कपूर के हाथों में होगी। कपूर अब से पहले हरियाणा के परिवहन विभाग में बतौर प्रमुख सचिव जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। डीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला मोहम्मद अकील, जिनके पास राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को कारागार हरियाणा का महानिदेशक लगाया है। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव एसएस कपूर, जिनके पास कारागार, हरियाणा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को राज्य सतर्कता ब्यूरो का महानिदेशक लगाया है। भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, भोंडसी, गुरुग्राम के महानिदेशक देश राज सिंह को कमांडेंट जनरल होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस लगाया है।
फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह को एडीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला लगाया है। साथ ही, उन्हें राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग में जांच निदेशक एम. रवि किरण को आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया है। आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी विकास कुमार अरोड़ा को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त लगाया है। हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन के आईजी हरदीप सिंह दून को हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ में जांच निदेशक लगाया है। आईजीपी, सीटीआई होम गार्ड वाई. पूरण कुमार को हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का आईजी लगाया है। वहीं गौरव को एएसपी असंध, सिद्धांत जैन को एएसपी महेंद्रगढ़, अमित को एएसपी इंद्री, हेमेंद्र कुमार मीणा को एएसपी महम, कुलदीप सिंह को एएसपी नरवाना, मेधा भूषण को एएसपी सांपला रोहतक और हिमाद्री कौशिक को एएसपी बादली लगाया गया है।
एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण
हरियाणा सरकार ने एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। महेन्द्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी और रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी (नामित) सचिन गुप्ता को शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एक्साईज्ड एरिया, अंबाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन हेतु संपदा अधिकारी और नगर परिषद, अंबाला सदर का प्रशासक लगाया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार को करनाल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया है। नगर निगम, करनाल के संयुक्त आयुक्त एवं हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के क्षेत्रीय प्रशासक गगनदीप सिंह-।। को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला परिषद, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला डीआरडीए, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS