किन्नर बनी 'मां' : रेवाड़ी की महंत काजल ने कर दिया ऐसा काम, हर ओर हो रही सराहना

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी
किन्नर भी हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। समाज उत्थान की दिशा में वह भी सार्थक पहल करने में पीछे नहीं रहते। ऐसा ही कुछ साबित कर रही हैं रेवाड़ी शहर की किन्नर काजल महंत। काजल अपने खर्च पर एक ऐसी लड़की की शादी पूरे ठाठ-बाठ से कराने की तैयारी कर चुकी हैं, जिसका पिता आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। 21 अप्रैल को होने वाली शादी को यादगार बनाने के लिए किन्नर काजल महंत हदल खोलकर खर्च कर रही हैं, ताकि दुल्हन बनते समय मनीषा को मां की कमी नहीं खल पाए।
मनीषा की मां बीमारी के चलते करीब चार साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गई। पिता सूबेसिंह की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उसे बेटी की शादी की चिंता सता रही थी। रिश्ता तय करने के बाद वह शादी को लेकर चिंतित था। उसके लिए किन्नर काजल महंत किसी देवी की तरह आगे आई। 19 अप्रैल को राजस्थान में लगन ले जाने की रस्म अदा करने से पहले ही काजल महंत ने अपनी ओर से न सिर्फ स्वर्ण आभूषण, बल्कि इलेक्ट्रानिक्स का सामान, बर्तन, कपड़े व दहेज में दिला जाने वाला काफी सामान दिया है, ताकि शादी के समय मनीषा को मां की कमी नहीं खले।
काजल की इस दरियादिली से मनीषा काफी खुश नजर आ रही है। किन्नर समाज के अन्य सदस्य भी इस शादी को यादगार बनाने में काजल का खुलकर साथ दे रहे हैं। किन्नर समाज ने कहा हम अपनी खुशी से गरीब परिवार की बेटी की शादी कर रहे हैं। परिवार की बेटी भी बहुत खुश है। किन्नर काजल ने बताया है कि यह हमारी तरफ से बेटी की चौथी शादी है। तीन शादी हम पहले कर चुके हैं। शादी की तैयारियों में किन्नर काजल महंत, अनिल, सोनिया महंत, सारिका महंत, अंजली महंत व अमृता महंत आदि अच्छा योगदान दे रही हैं।
बेटी की शादी के लिए दिए गए कपड़े और जेवर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS