केजीपी पर दर्दनाक हादसा : कैंटर का टायर बदल रहे तीन लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, सड़क पर बिखरे चिथड़े

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत
राई थाना क्षेत्र में केजीपी पर दर्दनाक हादसा देखने को मिला। कैंटर का टायर बदलते समय कैंटर चालक व उसके दो अन्य साथियों को अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे की हालत गंभीर होने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
जालंधर पंजाब निवासी मनदीप ने बताया कि उसका पति करीब 32 साल से ड्राइवरी का काम करता है। हाल के दिनों में वह न्यू यूनाइटिड जनता टैंम्पू गुराया पंजाब में कैंटर चलाता है। उनके साथ जगजीत सिंह व संदीप सिंह भी अन्य कैंटरों पर चालक के तौर पर कार्यरत है। गत 15 जून को होशियार पुर पंजाब से गाड़ी में सामान लोड करके फरीदाबाद के लिए चले थे। रात को केजीपी पर कैंटर में पंचर हो गया। जिसके बाद उसके पति ने कैंटर को साइड में खड़ा कर दिया। जगजीत सिंह व संदीप सिंह भी गाड़ी में साइड करके कैंटर का टायर बदलवाने लगे। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कैंटर को टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों घायल हो गए। कैंटर सड़क पर पलट गया। जिसके नीचे उसका पति भी आया गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जगजीत व संदीप सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने संदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल जगजीत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में जगजीत का उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कैंटर व सड़क पर बिखरे सामान को एक साइड में हटवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
सड़क पर बिखरा सामान, टुकड़ों में मिला शव
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कैंटर को टक्कर मार दी। जिसके कारण कैंटर पलट गया। टायर बदल रहा चालक कैंटर के नीचे आ गया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव कैंटर के नीचे आने के कारण टुकड़ों में तबदील हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद शव को इक्ट्ठा करके नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS