हरियाणा के इस सिविल अस्पताल में लेजर मशीन से होगा चर्म रोगों का इलाज, चेहरे की झुर्रियां और निशान भी किए जाएंगे खत्म

हरिभूमि न्यूज : अम्बाला
अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में चर्म रोगों को जल्द दूर करने के लिए क्यूस्विचड एनडी येग लेजर मशीन लाई गई है। इस मशीन के प्रयोग से एक तरफ जहां विभिन्न प्रकार के चर्म रोगों से लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं यह मशीन चेहरे की झुरियां व अन्य रोगों में भी प्रयोग में लाई जाएगी। लाखों रुपए की लागत से इस मशीन को छावनी के आईपीडी ब्लॉक में स्थापित किया जा रहा है। अंबाला छावनी सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ राकेश शैल ने बताया कि इस मशीन के आने से रोगियों को फायदा होगा। अंबाला में मौजूदा समय में चर्म रोग की ओपीडी काफी अधिक है। ऐसे में अनेक रोगी विभिन्न लोग इलाज के लिए आते हैं।
अंबाला में अत्याधुनिक मशीन न होने के कारण उन्हें अन्य स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। लेकिन अब मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में सेवाओं का और अधिक विस्तार करते हुए इस मशीन को स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मशीन का प्रयोग चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद करेंगे। मशीन को चलाने संबंधी उनके पास लगभग सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। ऐसे में ओपीडी में आए मरीजों की जांच के बाद उन्हें डॉक्टर द्वारा समय निर्धारित करते हुए उक्त मशीन से लेजर करवाने के लिए कहा जाएगा। उहोंने बताया कि रोगियों का उपचार लेजर मशीन से हो इसके लिए सप्ताह में दो दिन निर्धारित किए जाएंगे। छावनी सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय गोयल ने बताया कि हाल ही में यह मशीन सरकार द्वारा छावनी सिविल अस्पताल को दी गई है। इस मशीन के आने के साथ ही यहां पर चर्म रोगियों का इलाज भी लेजर मशीन से किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल अस्पताल में कैंसर विंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद ने बताया कि क्यू स्विचड एनडी येग लेजर मशीन रोगियों के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होगी।
झूर्रियों को गायब करेगी मशीन
अक्सर देखने में आता है कि लोगों के चेहरे पर झूर्रियां आदि पड़ी होती हैं। जिसको लेकर लोग काफी चिंतित रहते हैं। यह मशीन इन झूर्रियों को गायब करेगी। इसके साथ कई लोगों में जन्मजात निशान होते हैं। जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। इस मशीन से हम निशानों को दूर कर सकेंगे। कई बार लोग अपने शरीर पर टैटू आदि बनवा लेते हैं। लेकिन बाद में इन टैटू को हटाने के लिए कैमिकल आदि का प्रयोग करते हैं। जो स्कीन के लिए काफी हानिकारक होते हैं। लेकिन इस मशीन से चंद मिनटो में ही टैटू को स्कीन से दूर कर सकेंगे। इसी प्रकार यह मशीन पींपल हटाने, पुरानी चोट के निशान हटाने में भी काफी फादयेमंद रहेगी। अकसर नाखूनों में फंगस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तथा इसका इलाज भी लंबे समय तक चलता है। लेकिन लेजर मशीन से नाखून की फंगस को आसानी से दूर किया जा सकेगा। यह मशीन शरीर पर पुराने मस्सों को भी हटाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS