Khelo india youth games : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल 19 दिसंबर से, ये खिलाड़ी ले सकेंगे भाग

Khelo india youth games : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल 19 दिसंबर से, ये खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
X
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन प्रदेश में करवाया जाएगा। इस प्रतिस्पर्धा में अंडर 18 वर्ष आयु वर्ग लडके व लड़कियों के 25 भाग ले सकते हैं।

हरिभूमि न्यूज:रोहतक

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 5 से 14 फरवरी 2022 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन प्रदेश में करवाया जाएगा।इस प्रतिस्पर्धा में अंडर 18 वर्ष आयु वर्ग लडके व लड़कियों के 25 भाग ले सकते हैं। प्रदेश की ओर से टीम इवेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन 19 व 20 दिसंबर को निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा।

डीसी ने बताया कि 19 दिसंबर को लड़कियों की ट्रायल विभिन्न स्थानों पर ली जाएगी। कबड्डी के लिए लड़कियों की ट्रायल रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर, खो-खो व हैंडबाल की लड़कियों की ट्रायल हिसार स्थित महाबीर स्टेडियम, वॉलीवॉल व फुटबॉल के लिए लड़कियों की ट्रायल करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम, हॉकी के लिए लड़कियों की ट्रायल कुरुक्षेत्र के शाहबाद स्थित मार्केंडश्वर हॉकी स्टेडियम तथा बॉस्केट बॉल के लिए लड़कियों की ट्रायल कैथल के सेक्टर 21 स्थित स्टेडियम में ली जाएगी।

डीसी के मुताबिक लड़कों की कबड्डी के लिए लडकों की ट्रायल रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर, खो-खो व हैंडबाल की लडकों की ट्रायल हिसार स्थित महाबीर स्टेडियम, वॉलीवॉल व फुटबॉल के लिए लडकों की ट्रायल करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम, हॉकी के लिए लडकों की ट्रायल कुरुक्षेत्र के शाहबाद स्थित मार्केंडश्वर हॉकी स्टेडियम तथा बॉस्केट बॉल के लिए लड़कों की ट्रायल कैथल के सैक्टर 21 स्थित स्टेडियम में ली जाएगी।

Tags

Next Story